फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused of killing brother killed

भाई की हत्या के आरोपी को मौत के घाट उतारा

Sun, 18 Sep 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खैर क्षेत्र के हत्यारोपी युवक की पुरानी रंजिश में शुक्रवार रात दोस्ती की आड़ में ईंटों से सिर कुचलकर हत्या कर शव चंडौस इलाके के गांव जामुनका के पास फेंक दिया गया। शनिवार तड़के शव मिलने पर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। खैर के गांव कीरतपुर निवासी 30 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र बुद्धसैन हत्या के एक मुकदमे में आरोपी था। पुरानी रंजिश में दोनों ओर से अब तक तीन हत्याएं हो चुकी हैं। रंजिश के अनुसार करीब 8 साल पहले दिनेश के भाई लेखराज की आपसी कहासुनी के दौरान हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

उसके 2 वर्ष बाद विरोधी खेमे से सूरज के भाई पप्पू की हत्या हुई, जिसमें दिनेश आदि को आरोपी बनाया गया। हालांकि दोनों पक्ष एक दूसरे से खुन्नस मानते थे। मगर पप्पू के भाई सूरज ने दिनेश से दोस्ती कर ली थी। इसी दोस्ती की आड़ में दोनों साथ घूमा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात सूरज ने अपने साथियों की मदद से भाई की हत्या के बदले दिनेश की ईंटों से कुचलकर व गोली मारकर हत्या कर जामुनका के बॉर्डर पर फेंक दिया। शनिवार  की सुबह करीब 6 बजे लोगों ने कच्चे रास्ते पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। इस खबर पर चंडौस कोतवाल मौके पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

इसी दौरान किसी ने शव की पहचान दिनेश के रूप में कर ली। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। बाद में मृतक दिनेश के भाई चौब सिंह ने गांव कीरतपुर निवासी सूरज सिंह पुत्र किशनलाल, मनवीर पुत्र किशनलाल, अमित पुत्र मनवीर व देवेन्द्र पुत्र मुंशीलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुकदमा दर्ज करने के बाद चंडौस पुलिस ने कीरतपुर से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed