{"_id":"68d1b992181481addb0bcc9b","slug":"accused-of-killing-a-married-woman-for-dowry-case-registered-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101412-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप, पति हिरासत में, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप, पति हिरासत में, मुकदमा दर्ज
Tue, 23 Sep 2025 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:33 AM IST
सार
आठ वर्ष पहले बेटी पिंकी की शादी विष्णु के साथ की थी। कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न करने लगे। पिता ने कई बार बेटी की ससुराल पहुंचकर समझाने की कोशिश की लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 22 सितंबर को पिता को फोन पर बेटी को जहर देकर मारने की खबर मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव गोधा में एक विवाहिता पिंकी (25) की 22 सितंबर की सुबह मौत हो गई। उसके पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
घूरेलाल निवासी हरसैना थाना ढोलना जनपद कासगंज ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि आठ वर्ष पहले बेटी पिंकी की शादी गोधा निवासी विष्णु कश्यप के साथ की थी। कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न करने लगे। कई बार बेटी की ससुराल पहुंचकर समझाने की कोशिश की लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
22 सितंबर को उन्हें फोन पर बेटी को जहर देकर मारने की खबर मिली। कहा कि बेटी के दो बच्चे हैं। दामाद विष्णु शराब पीने का आदी है। उन्होंने पति और सास के विरुद्ध गोधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन