फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   accused escaped from atroli covid hospital

अतरौली के एल 1 अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव मुल्जिम फरार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
accused escaped from atroli covid hospital
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। अतरौली के अवंतीबाई चौराहा स्थित एल वन कोरोना कोविड केयर सेंटर से सोमवार की देर रात एक मुल्जिम खिड़की के रास्ते कूदकर फरार हो गया। इससे पुलिस और अस्पताल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। पुलिस मुल्जिम की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
अतरौली के 100 शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय को कोरोना कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। इस वक्त यहां करीब 50 मरीज भर्ती हैं। मरीजों के साथ पिसावा के गांव सहजपुरा निवासी जावेद उर्फ भूरा पुत्र शमीम खां को भी भर्ती कराया गया था। जावेद गांव से ही एक लड़की को बहला फुसला कर ले गया था। पुलिस ने 10 दिन पहले ही लड़की को बरामद करते हुए जावेद को गिफ्तार किया था। जावेद की तबियत खराब देख उसे लोधा में क्वारन्टीन किया गया था। कोरोना की जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर 26 जून को जावेद को अतरौली के एल 1अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार की रात करीब 10 और 11 बजे के बीच जावेद गेट के ऊपर लगी खिड़की के शीशा खोलकर नीचे उतर आया और अस्पताल से फरार हो गया।
विज्ञापन
सुबह कर्मचारी मरीजों को नाश्ता देने पहुंचे तो मुल्जिम के फरार होने की जानकारी हुई। इससे पुलिस और अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया। कस्बा चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह, एसआई रवेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसआई रितेश कुमार का कहना है कि पुलिस टीम मुल्जिम की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस नहीं थी ड्यूटी पर : अस्पताल में मरीजों की रखवारी और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रहती है। मगर सोमवार की रात पुलिस मौजूद नहीं थी। इसी मौके का फायदा उठाकर वह भाग गया। अस्पताल के कर्मचारियों से पुलिस ने पूछताछ की। कर्मचारियों ने पुलिस कर्मियों के रात्रि ड्यूटी से नदारद रहने के फोटो भी उपलब्ध कराए हैं।

accused escaped from atroli covid hospital
इसी खिड़की से गायब हुआ आरोपी। - फोटो : AMAR UJALA
इसी खिड़की से गायब हुआ आरोपी।

accused escaped from atroli covid hospital
हॉस्पिटल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : AMAR UJALA
हॉस्पिटल पर मौजूद पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed