{"_id":"60bfc1f68ebc3e817b7e6736","slug":"accused-dharmendra-singh-arrested-in-the-shooting-that-took-place-one-and-a-half-year-ago-city-office-news-ali2650435190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ वर्ष पहले हुए गोलीकांड में आरोपी धर्मेंद्र सिंह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ वर्ष पहले हुए गोलीकांड में आरोपी धर्मेंद्र सिंह गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना क्वार्सी पुलिस ने डेढ़ वर्ष पहले दो गैंगों के बीच हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र सिंह हसायन ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इधर, तमाम भाजपाई आरोपी के पक्ष में थाने में जुट गए थे, लेकिन पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
जनवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर में विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन हो रहे थे। इसके चलते जगह-जगह पुलिस तैनात थी। क्वार्सी क्षेत्र में शादी समारोह स्थल के बाहर पुलिस तैनात थी। तभी सोनू गौतम गैंग और विशाल गौड़ गैंग शादी समारोह स्थल में आमने-सामने आ गए।
दोनों के बीच फायरिंग हुई। इस फायरिंग में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन ने इस घटना की तीव्रता को और बढ़ा दिया। इस गोलीकांड में अन्य आरोपियों के साथ ही धर्मेंद्र सिंह उर्फ पहलवान पुत्र रामसिंह निवासी वैष्णोधाम कालोनी थाना गांधीपार्क के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह को एटा चुंगी के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, धर्मेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही भाजपा नेताओं के फोन घनघनाने लगे और कई नेता थाने पर जुट गए। लेकिन पुलिस ने राजनीतिक दबाव दरकिनार कर आरोपी को जेल भेज दिया। धर्मेंद्र सिंह राजनीति में भी सक्रिय है। वह पिछले दिनों हसायन ब्लाक प्रमुख के पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।