फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused arrested

टायर विक्रेता की हत्या और लूट का आरोपी दबोचा

Mon, 30 Nov 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested
आरोपी के पकड़े जाने पर प्रेसवार्ता कर जानकारी देते एसपी सिटी अभिषेक। - फोटो : CITY OFFICE
थाना सिविल लाइंस इलाके में शमशाद मार्केट के पास शनिवार रात टायर विक्रेता अंसार अहमद ठेकेदार की हत्या व लूट के आरोपी आसिफ को रविवार को पुलिस ने भमोला पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल व लूट की एक्टिवा भी बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिषेक ने एसएसपी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर बताया कि अंसार अहमद ठेकेदार निवासी जमालपुर, सिविल लाइंस की शनिवार रात को आसिफ पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला कोठी आफताब मंजिल, सिविल लाइंस ने की थी। आसिफ की शमशाद मार्केट स्थित दुकान के सामने मृतक आसिफ का भाई अबरार अहमद ढकेल लगाता है। आसिफ शनिवार दोपहर अंसार की दुकान पर 200 रुपये व बाइक मांगने पहुंचा था।
विज्ञापन

इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद से गुस्साया आसिफ रात को अवैध पिस्टल लेकर अंसार के पास पहुंचा और उसको गोली मार दी। मौके से भागने के लिए उसने वहां से लेकर गुजर रहे मो. यासिर पुत्र मो. इरफान निवासी फिरदौस नगर से लिफ्ट ली और बाद में उसकी भी एक्टिवा लूट ली। रविवार को पुलिस को मुखबिरों से आसिफ के भमोला पुल के पास होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने उसे मौके पर जाकर दबोच लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व लूटी गई एक्टिवा भी बरामद कर ली। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार दुबे, एसआई श्रवण कुमार, हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन, विजय कुमार, बृजमोहन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed