{"_id":"6763300b2dc1723222080248","slug":"accusation-of-issuing-challan-for-not-paying-money-aligarh-news-c-110-1-sali1009-100945-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रुपये न देने पर चालान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रुपये न देने पर चालान करने का आरोप
Thu, 19 Dec 2024 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
गांव महगौरा के माजरा मढ़ी में मंगलवार की रात एक ही परिवार के दो महिलाओं में गाली-गलौज हो गई। पुलिस ने एक पक्ष के अमित तथा दूसरे पक्ष से दौलतराम को थाने लाने के बाद बुधवार को शांति भंग में चालान कर दिया।
एक पक्ष के सुमित कुमार तथा दूसरी पक्ष की उर्मिला देवी का आरोप है कि दोनों पक्षों में बुधवार की सुबह समझौता हो गया। दोनों पक्षों ने लिखित में समझौता थानाध्यक्ष को दे दिया। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को छोड़ने के लिए भी कह दिया गया। आरोप है कि एक कांस्टेबल द्वारा पांच हजार रुपये की मांग करते हुए आरोपियों को नहीं छोड़ा। आरोप है कि दो हजार रुपये की व्यवस्था भी कर ली। दो हजार रुपये देने पर कांस्टेबल भड़क गया। दोनों पक्षों के दो लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अरुण पवांर ने बताया कि आरोप निराधार हैं, शांति भंग में अमित व दौलतराम को भेजा गया है।