{"_id":"63c3123deda13319f52dba85","slug":"accusation-of-indecency-on-former-mla-scuffle-on-security-personnel-city-office-news-ali309070246-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पूर्व विधायक पर अभद्रता, सुरक्षाकर्मी पर हाथापाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पूर्व विधायक पर अभद्रता, सुरक्षाकर्मी पर हाथापाई का आरोप
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट क्षेत्र के हीरा नगर चौराहे पर शनिवार शाम जाम के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक की गाड़ी से एक ई रिक्शा की टक्कर हो गई। इस दौरान पूर्व विधायक के सुरक्षाकर्मी पर ई रिक्शा चालक से हाथापाई व पूर्व विधायक पर अभद्रता का आरोप लगा है। मामले में थाने तक तहरीर दी गई है।
यह तहरीर नगर निगम क्वार्टर में रहने वाले वाल्मीकि युवक पिंटू की ओर से दी गई है। पिंटू के भाई कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी नितिन वाल्मीकि के अनुसार पिंटू ई रिक्शा चलाता है। शाम करीब साढ़े पांच से 6 बजे के मध्य का वाकया है। पिंटू की टिर्री से पूर्व विधायक की गाड़ी टकरा गई। आरोप है कि गाड़ी में से उनका सुरक्षाकर्मी उतरा और उसने हाथापाई कर दी। साथ में मोबाइल छीनकर फेंक दिया।
जब उन्होंने पूर्व विधायक संजीव राजा से कहा तो वे भी अभद्रता करते और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाते हुए चले गए। इस मामले में थाने जाकर तहरीर दी गई। सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह के अनुसार इस मामले में तहरीर दी गई है। तथ्यों की जांच के आधार पर कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। इधर, पूर्व विधायक संजीव राजा का कहना है कि आरोप नितांत झूठा है। वे दावे से कह रहे हैं कि वे मौके पर नहीं थे। इसके साक्ष्य भी मौजूद हैं।