{"_id":"670cde9e4af28a40270a86fa","slug":"accomplice-of-gangster-killed-in-bulandshahr-was-caught-in-atrauli-injured-in-an-encounter-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Encounter: अलीगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, बुलंदशहर में मारे गए बदमाश का साथी दबोचा; पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Encounter: अलीगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, बुलंदशहर में मारे गए बदमाश का साथी दबोचा; पैर में लगी गोली
Mon, 14 Oct 2024 02:34 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:34 PM IST
सार
थाना जवां व गभाना क्षेत्र व जनपद बुलन्दशहर के थाना अनूपशहर, रामघाट व डिबाई सहित अन्य जगह लूट की घटनाऐं स्वीकार की। इसके साथी राजेश को शनिवार रात बुलन्दशहर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। अलीगढ़ और बुलंदशहर पुलिस द्वारा 50, 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस के साथ मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतरौली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को धर दबोचा। बदमाश के पैर में गोली लगी है। दीनदयाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सीओ सर्जना सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अतरौली पुलिस व स्वॉट/ सर्विलांस टीमों द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट में नामजद दिनेश कुमार उर्फ डीके पुत्र महेश कुमार उर्फ मुकेश कुमार निवासी भगवंतपुर थाना आहार जनपद बुलंदशहर को पकड़ा है।
विज्ञापन
छह और सात अक्टूबर को थाना अतरौली क्षेत्र के अन्तर्गत रायपुर स्टेशन रोड पर अपनी मोटरसाईकिल से काजीमाबाद निवासी जितेंद्र और पीएसी निवासी राज रानी देवी से तमंचे के बल पर लूट की घटनाऐं की थी।
विज्ञापन
रविवार रात करीब 10.30 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी। कार चालक पुलिस को देखकर कासिमपुर पुलिया की तरफ वैगन-आर गाड़ी लेकर भाग रहा था। जिसको कासिमपुर पुलिया पर चैकिंग कर रही पुलिस टीम को अवगत कराकर सामने से रुकवाने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त आम के बाग से गाड़ी लेकर भागने लगा जिससे गाडी आम के पेड से टकरा गई।
विज्ञापन
आम के पेड़ से टकराने पर गाड़ी से निकलकर अभियुक्त दिनेश कुमार उर्फ डीके द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में फायरिंग की गई, जिसमें दिनेश कुमार उर्फ डीके को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लूट के 9500 रूपये व एक वेगन-आर कार बिना नम्बर प्लेट रंग ग्रे व 01 तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस, 315 बोर व 2 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। दिनेश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। ।
अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह अपने साथी राजेश के साथ मिलकर लूट चोरी की घटनाएं करता था। रायपुर रोड पर घटनाएं की। लूटे गये सामानों को बेचकर लूट कर रुपये आपस मे बांट लिये। बरामद रुपये उन्हीं लूट के है बाकी रुपये खर्च हो गये है।