फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accidents happening due to open manhole chambers on the road

नगर निगम की लापरवाही: सड़क पर खुले मेनहोल चेंबर से हो रहे हादसे, ई-रिक्शा और बाइक सवार घायल

Thu, 27 Mar 2025 11:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 11:23 AM IST
सार

अलीगढ़ नगर निगम ने सड़क पर मेनहोल चेंबर खुले छोड़ दिए हैं। इनसे हादसे हो रहे  हैं। एक ई रिक्शा  चालक व बाइक सवार इससे गिरकर घायल हो गया। 

विज्ञापन
Accidents happening due to open manhole chambers on the road
सड़क पर खुले मेनहोल को जनता न ऐसे किया बंद - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में नगर निगम की लापरवाही के चलते सड़क पर खुले मेनहोल के चेंबर हादसों का सबब बने हुए हैं। 26 मार्च को रामघाट रोड और केलानगर मार्ग पर ई-रिक्शा व बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। घायलों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रामघाट रोड पर शांतिनिकेतन नर्सिंग होम के सामने खुले मेनहोल के चेंबर में वाहनों के पहिए फंस गए। केला नगर रोड पर ताज अस्पताल के सामने सड़क पर अंधकार रहने के कारण मेनहोल खुले चेंबर में ई-रिक्शा, मोटर साइकिल सवार गिरकर घायल हो गए। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने खूब हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर आकर लोगों को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


इसके बाद खुद लोगों ने दोनों ही स्थान पर बालू-बदरपुर से भरी बोरी व बांस डालकर चेंबर को बंद कर दिया। क्षेत्रीय पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने घटना की जानकारी नगर निगम अधिकारियों को दी। इस संबंध में जलकल विभाग के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को इसे सही कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed