फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accidents caused by loose gravel on the Chainpura road

Aligarh News: चैनपुरा वाली सड़क पर पड़ी गिट्टी से हो रही दुर्घटनाएं

Mon, 29 Jun 2026 02:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Accidents caused by loose gravel on the Chainpura road
विजयगढ़ चैनपुरा मार्ग। संवाद - फोटो : samvad
पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही का खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है और गिट्टी से होकर चलने पर बाइक व साइकिल सवार लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

विजयगढ़ से अकराबाद मार्ग स्थित लवकुश नगर चौराहे से ग्राम चैनपुरा तक डेढ़ किलोमीटर की सड़क पर पीडब्ल्यूडी द्वारा पांच महीने पहले गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। मात्र 100 मीटर सड़क को सीमेंटेड कर दिया गया है। बाकी सड़क डामरीकरण के इंतजार में है। इस मार्ग पर पड़ने वाली गैस एजेंसी पर लोग सिलिंडर लेकर आते हैं तो रोड़ी पर फिसलकर चुटैल हो रहे हैं। गिट्टी उछल कर गोली की तरह लोगों को घायल कर रही है। अब तक कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का डामरीकरण शीघ्र ही नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed