{"_id":"5744b3004f1c1bae70691909","slug":"accidental-death-of-bdc-principal-husband-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बीडीसी की मौत, प्रधान पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में बीडीसी की मौत, प्रधान पति घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
माैत
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौरऊ मोड़ के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार गांव एलमपुरा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य विशन दयाल पुत्र गोपीराम की मौत हो गई, जबकि एलमपुरा के प्रधान पति देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रधान पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बीडीसी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-टॉली को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रैक्टर-टॉली को थाने ले आई है।
चंडौस कोतवाली के गांव एलमपुरा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य विशन दयाल पुत्र गोपीराम (55) और एलमपुरा के प्रधान पति देवेंद्र सिंह मंगलवार को किसी काम से बाइक से गभाना तहसील में किसी काम से आए थे। काम निपटाकर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
बाइक सवार जैसे ही गांव दौरऊ मौड़ पर पहुंचे ही थे कि तभी चंडौस की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे एलमपुरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य विशन दयाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे एलमपुरा के प्रधान पति देवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना चंडौस और गभाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल प्रधान पति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक बीडीसी के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर- ट्रॉली को मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को गभाना पुलिस अपने साथ ले गई। इस संबंध में चंडौस थाने के एसआई अरविंद राठी का कहना है कि अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।