फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident

अलीगढ़ : ट्रक से टकराए बाइक सवार दो दोस्त, एक की मौत

Mon, 20 Jun 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accident
अलीगढ़ रोड स्थित गांव सहारा कला के पास रविवार की शाम वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार दो दोस्त एक ट्रक से टकरा गए । हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जनपद मथुरा के लक्ष्मी नगर निवासी 26 वर्षीय राजपाल पुत्र चंद्रपाल सिलाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में दो बच्चे और पत्नी हैं। उसके दोस्त सोनू पुत्र रामकिशन ने बताया कि राजपाल का साडू गोंडा के गांव बीठना का रहने वाला है। साडू का बेटा राजपाल के घर पिछले दिनों घूमने के लिए आया था। दोनों दोस्त उसको छोड़ने के लिए बाइक से यहां आए थे। वापस जाने के दौरान शाम करीब 5:30 बजे उनकी बाइक गांव सहारा कला के पास पहुंची थी। इसी बीच राजपाल ने सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करना चाहा। तभी मथुरा की तरफ से आ रहे ट्रक से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद राहगीर एकत्र हो गए । उन्होंने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। खबर पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से पुलिस राजपाल और सोनू को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया। उसके घायल साथी सोनू को इलाज के लिए भर्ती कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed