फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident

अलीगढ़ः रोडवेज बस की चपेट में आकर हेड कांस्टेबल की मौत

Tue, 11 Jan 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accident
गांधीपार्क बस स्टैंड पर सोमवार को रोडवेज बस की चपेट में आकर दादों थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। दादों थाने से अलीगढ़ कोर्ट जाते में यह हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी 50 वर्षीय रामवीर सिंह पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती दादों थाने में थी। सोमवार को वे बस में बैठकर अलीगढ़ कोर्ट जा रहे थे। गांधीपार्क बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद जैसे ही पैदल जा रहे थे, तभी दूसरी रोडवेज बस ने हेड कांस्टेबल को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होने पर राहगीरों ने पुलिस की मदद से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया। हेड कांस्टेबल की मौत की खबर पर एटा से परिजन अलीगढ़ आ गए। देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन उसे घर ले गए। रामवीर के परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed