फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident

अलीगढ़ः ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत

Fri, 17 Sep 2021 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Accident
मनीष का फाइल फोटो - फोटो : AKBARABAD
बुधवार की सुबह करीब पांच बजे निर्माणाधीन जीटी रोड में जसरथपुर के समीप ट्रक व कार में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें कार के परखचे उड़ गए। कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला और जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा। फोन कर मृतकों के परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार दिल्ली के थाना आदर्श नगर रेलवे रोड के आजादपुर निवासी कार चालक मनीष उर्फ कालू पुत्र चुन्नीलाल अपने परिवार के करन कुमार व आदेश कुमार पुत्रगण लेखराज, राजकुमार पुत्र श्रीचंद व गौरव पुत्र रणजीत सिंह को साथ लेकर अलीगढ़ शहर के मोहल्ला हरनारायण की सराय स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ता भटकने के कारण वह जीटी रोड पर आगे बढ़ गए। किसी से जानकारी ली तो पता चला कि अलीगढ़ काफी पीछे छूट चुका है इस पर वह अलीगढ़ की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव जसरथपुर के निकट मोहकम बाबा थान के सामने सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। कार के परखचे उड़ गए और सभी कार के अंदर फंस गए। सूचना पर पीआरवी समेत थाना पुलिस ने पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। हादसे में 40 वर्षीय मनीष एवं 34 वर्षीय करन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मृतकों एवं घायलों के परिवार वालों को फोन कर दी गई। उनके परिवार वाले पहुंच गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

करन का फाइल फोटो

करन का फाइल फोटो- फोटो : AKBARABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed