फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Access to justice to the last person of the society: District Judge

समाज के अंतिम व्यक्ति तक हो न्याय की पहुंच : जिला जज

Fri, 12 Feb 2021 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Access to justice to the last person of the society: District Judge
सम्बोधित करते जिला जज विवेक संगल। - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के शिविर कार्यालय/ विधिक साक्षरता, जागरूकता व सहायता शिविर का शुभारंभ जिला जज विवेक संगल ने किया। जिला जज विवेक संगल ने कहा कि शिविर व प्राधिकरण का उद्देश्य है कि न्याय की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक हो। यह एक सकारात्मक प्रयास है। छोटे-छोटे विवादों का आपसी सुलह से समाधान का प्रयास करें। उन्होंने उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ताओं, परा विधिक स्वयं सेवकों से कहा कि हम सबका सामूहिक प्रयास इन उद्देश्यों को सफल करेगा।
विज्ञापन

अपर जिला जज प्रथम शाहिद रजा ने कहा कि सुलह से परिवारों को टूटने से बचाया जा सकता है। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। प्राधिकरण सचिव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे-मोटे वादों को सुलह व समझौते के माध्यम से सुलझाने का प्रयास प्राधिकरण वर्षों से करता आ रहा है। इससे धन एवं समय दोनों की बचत होती है। न्यायालय को अंतिम विकल्प के रूप में अपनाना चाहिए। प्राधिकरण सचिव ने कहा कि प्राधिकरण दुर्बल वर्ग का प्रहरी है और इसी वर्ग को विधिक रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदर्शनी में यह शिविर लगाया गया है। इस शिविर में प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक हमारे पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहकर लोगों को विधिक जानकारी उपलब्ध कराएंगे। प्राधिकरण को जिले के प्रत्येक कमजोर व्यक्ति का पैरोकार बनाया गया है। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, दी सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह ने भी अपने विचार रखे। अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार मालपाणी ने सभी न्यायिक अधिकारीगण को धन्यवाद ज्ञापित कर जिला जज व अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में सोहन लाल, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, उपेंद्र मिश्रा, विनोद कुमार पटेल, ऋषि कुमार, राहुल कुमार, सावित्री देवी, सईदा खातून, निशा राजपूत, सबीना, ब्रजेश, दिनेश, वीरेंद्र माथुर आदि ने सहयोग किया। संचालन ने यतेंद्र कुमार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed