फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ABVP Protest

एबीवीपी का धरना खत्म, महापंचायत आज

Mon, 18 Jan 2021 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
ABVP  Protest
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रविवार को परीक्षा समिति के निर्णय के बाद एबीवीपी ने अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया है। विधि छात्र व छात्र नेता अमित गोस्वामी के नेतृत्व में सोमवार को डीएस कालेज में छात्र महापंचायत होगी, जिसमें परीक्षा समिति के निर्णय पर चर्चा करते हुए भविष्य के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। अमित गोस्वामी ने बताया कि निर्णय छात्र हित में नहीं लिया गया है। इसीलिए मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन से छात्र आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

आगरा में परीक्षा समिति के निर्णय लेने के बाद डीएस कालेज के प्राचार्य डॉ. हेमप्रकाश, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, एबीवीपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र पचौरी धरने पर पहुंचे। प्राचार्य हेमप्रकाश ने परीक्षा समिति का निर्णय सुनाया और कहा कि आपकी मांगे पूरी हो गई हैं। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। प्रदेश महामंत्री बलदेव चौधरी सीटू, तनिष्क प्रताप सिंह, शिवानी पचौरी, जय यादव, मधुर माहेश्वरी, करन आर्य, अतुल भारद्वाज आदि मौजूद रहे। वहीं, इस निर्णय से छात्र नेता अमित गोस्वामी संतुष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि निर्णय को लेकर छात्र महापंचायत बुलाई गई है। संभवत: मंगलवार से विशाल धरना प्रदर्शन प्रारंभ करेंगे। सोमवार को चर्चा करके रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

छात्रों का मिला समर्थन
अलीगढ़। फेल छात्रों के लिए आंदोलन करने वाले विधि छात्र व छात्र नेता अमित गोस्वामी को अन्य विद्यार्थियों ने समर्थन दे दिया है। बीकॉम के छात्र व छात्र नेता हर्षद हिंदू, छात्र नेता केशव ठाकुर, बीएएसी के छात्र अश्वनी सिंह ने कहा कि हम अमित गोस्वामी के साथ हैं। महापंचायत में आगामी रणनीति पर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed