{"_id":"663e69031aa49bf3550f889b","slug":"abvp-performed-havan-in-protest-against-olf-school-incident-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएफ प्रकरण: घटना के विरोध में एबीवीपी ने किया हवन, मृतक छात्रा की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएलएफ प्रकरण: घटना के विरोध में एबीवीपी ने किया हवन, मृतक छात्रा की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
Sat, 11 May 2024 12:06 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 12:06 AM IST
सार
ओएलएफ छात्रा आत्महत्या प्रकरण के विरोध में एबीवीपी पदाधिकारियों नें कहा कि छात्र स्कूल के शिक्षकों से परेशान हैं। स्कूल प्रबंधन की सदबुद्धि एवं मृतक छात्रा की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया।
विज्ञापन
अचलताल पर हवन करते एबीवीपी पदाथिकारी और सदस्य
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अलीगढ़ महानगर इकाई ने आवर लेडी फातिमा स्कूल में हुईं घटनाओं पर अचल ताल चौराहे पर विरोध जताया। पदाधिकारियों नें कहा कि छात्र स्कूल के शिक्षकों से परेशान हैं। स्कूल प्रबंधन की सदबुद्धि एवं मृतक छात्रा की आत्मा की शांति के लिए हवन किया गया।
विज्ञापन
कॉलेज मंत्री नेहा खान ने कहा कि जिले के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में ऐसी घटना होना बेहद निंदनीय है। विद्यालयों में शिक्षकों का व्यवहार ऐसा हो कि विद्यार्थी को अपना जीवन आनंदमय लगे। विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र ने कहा कि छात्रा की आत्महत्या से साफ है कि स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों को अनुकूल माहौल नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने ऐसी घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विरोध दर्ज कराने वालों में महानगर मंत्री शैलेंद्र प्रजापति, महानगर सह मंत्री चिराग सक्सेना, राजगुरु, निहाल, मोहित, जतिन, डिंपल उपाध्याय, राधिका, पूनम, मंजू शर्मा, लक्की शर्मा, श्रेष्ठ सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन