{"_id":"65c2ad3a42145d019d0b1681","slug":"abuse-and-assault-by-police-personnel-who-arrived-after-the-accident-aligarh-news-c-2-1-ali1010-320237-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुर्घटना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुर्घटना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट
Wed, 07 Feb 2024 03:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव सदलपुर के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया। इसी बीच पहुंचे पुलिस कर्मी घायल को अस्पताल ले जाने के लिए कहने लगे, तभी घायल पक्ष से पहुंचे कुछ लोग पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक पुलिस कर्मी के मुंह से खून भी निकल आया।
सूचना पर लोधा के साथ ही रोरावर थाने से फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने मौके से त्रिलोकी सहित एक अन्य को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार गोंडा थाना क्षेत्र के गांव धौरा पालन स्थित एक भट्ठे से ईंट लेकर एक ट्रैक्टर ट्राली अलीगढ़ शहर की तरफ जा रही थी। लोधा थाना क्षेत्र के गांव सदलपुर के पास सामने से आ रहे गोंडा निवासी बाइक सवार जितेंद्र और उनके भाई त्रिलोकी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इसमें जितेंद्र के हाथ में चोट लग गई।
हादसे के बाद मौके पर पीआरवी 743 पहुंच गई। पीआरवी कर्मी घायल को अस्पताल जाने के लिए कहने लगे तभी लेपर्ड कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच घायल के पक्ष से बाइक सवार करीब चार युवक वहां पर पहुंच गए। वह पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज करने लगे। लेपर्ड दस्ते के पुलिस कर्मियों ने विरोध किया तो ये उनसे भिड़ गए और मारपीट हो गई। इसी में एक पुलिस कर्मी के मुंह से खून निकलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
घायल सिपाही सतेंद्र ढाकरे की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -विपिन कुमार, प्रभारी निरीक्षक लोधा।