फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Absconding accused arrested for fraud involving Army recruitment

Aligarh News: सेना में नौकरी के नाम से ठगी करने का फरार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused arrested for fraud involving Army recruitment
सेना में भर्ती कराने के नाम पर 10 लाख रुपये करने का आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह दो साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

सीओ कमलेश कुमार ने बताया है कि कोतवाली इगलास में रवि निवासी खिरावर ने संदीप कुमार निवासी ग्राम मिठौली, नौहझील, मथुरा के खिलाफ आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित से आरोपी ने ऑनलाइन खाते में पांच लाख रुपये तथा नकद पांच लाख रुपये 2018 में लिए थे।

आरोपी ने 29 मई 2024 को एक शिकायतकर्ता को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर उसको कूटरचित एडमिट कार्ड तथा नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए। आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना टप्पल, अलीगढ़ और थाना साइबर क्राइम मथुरा में तीन अन्य प्रकरण भी नौकरी के नाम झांसा देकर ठगी करने संबंधी दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन का रिमांड स्वीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed