{"_id":"60219d338ebc3e4c660aa74c","slug":"abhyuday-coaching-centre-will-start-from-vasant-panchami-city-office-news-ali255777215","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी से शुरू होगा अभ्युदय कोचिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी से शुरू होगा अभ्युदय कोचिंग सेंटर
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अब सरकारी स्तर पर नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। वसंत पंचमी पर 16 फरवरी से मंडल स्तरीय अभ्युदय कोचिंग सेंटर शुरू हो रहा है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने डीएम को पत्र जारी कर व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए हैं। समाज कल्याण विभाग ने कोचिंग के लिए आगरा रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर आईएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र का चयन किया है।
लॉकडाउन के दौरान कोटा व प्रयागराज में कोचिंग कर रहे 30 हजार युवाओं को जब उनके घर पहुंचाया गया था, उस वक्त ऐसे कोचिंग सेंटर की जरूरत महसूस हुई ताकि युवाओं को अपने जिले या प्रदेश से बाहर न जाना पड़े। इसी को मद्देनजर रखते हुए वसंत पंचमी के दिन से सरकार पहले चरण में सूबे के 18 मंडल मुख्यालयों पर अभ्युदय कोचिंग सेंटर शुरू करेगी। राज्य विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के भवनों में संचालित इन कोचिंग सेंटरों में नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस व यूपीएससी के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी।
जिला प्रशासन के इच्छुक अफसर खुद कोचिंग देंगे। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने डीएम चंद्रभूषण सिंह को इस संबंध में पत्र लिखा है। जिसमें केंद्र पर साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, कुर्सी मेज, मेस, विद्युत, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, इंटरनेट, दूरभाष, बायोमीट्रिक हाजिरी समेत अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में इस केंद्र पर केवल अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को ही कोचिंग मिलती थी। अब यहां पर भी सभी के लिए सामान अवसर होंगे।
विज्ञापन
- वसंत पंचमी से अभ्युदय कोचिंग सेंटर शुरू करने का फैसला हुआ है। मंडल स्तर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर आईएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र का भवन कोचिंग के लिए चयनित किया गया है। ये मुकुंदपुर गांव के पास आगरा रोड पर है। यहां योग्य छात्र छात्राएं अपनी तैयारी कर सकेंगे। - गौरव दयाल, मंडलायुक्त