{"_id":"6a6d14be2e500cb139005ac1","slug":"abducted-teenage-girl-rescued-three-arrested-aligarh-news-c-2-gur1004-1033370-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अगवा की गई किशोरी मुक्त कराई, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अगवा की गई किशोरी मुक्त कराई, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : archive
थाना क्वार्सी क्षेत्र में घर के बाहर से अगवा की गई किशोरी को नगला पटवारी चौकी के अंतर्गत मंजूरगढ़ी क्षेत्र के एक होटल से सकुशल मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से मोबाइल, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई की रात को पीड़ित की पुत्री के घर के बाहर से अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण किए जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना क्वार्सी में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने आसपास के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को टटोला।
छानबीन के बाद टीम ने क्वार्सी थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को धर दबोचा और अपहृता को सकुशल मुक्त करा लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय कुमार और टीकम सिंह निवासी बरौला बाईपास संगम विहार, थाना बन्ना देवी और जिलानी निवासी निशात बाग गली नंबर 5, थाना क्वार्सी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा और अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। मुख्य आरोपी अजय कुमार का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना बन्ना देवी में पहले से प्राथमिकी दर्ज है।
सीओ तृतीय सर्आवम सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, 4920 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इस घटना में शामिल अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
किशोरी के साथ गलत कार्य करने का आरोप
पुलिस को किशोरी ने बताया कि दो आरोपियों ने उसके साथ गलत कार्य किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके चलते पुलिस ने केस में धाराओं को बढ़ाया है।