फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AAP mayoral candidate Rajkumar announced house tax halved and water tax waived

Aligarh News: आप के महापौर प्रत्याशी राजकुमार ने की घोषणा, जीते तो हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स होगा माफ

Fri, 14 Apr 2023 06:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 06:32 PM IST
सार

आप से नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी राजकुमार लोधी ने कहा कि हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ के मुद्दे पर पार्टी चुनाव लड़ रही है। पांच प्राथमिकताएं हैं। इनमें नगर निगम में भ्रष्टाचार को खत्म करना, टूटी सड़कों को दुरुस्त करना, पथ प्रकाश सुचारु करना, गृहकर और जल कर को खत्म और आधा करना शामिल है। 

विज्ञापन
AAP mayoral candidate Rajkumar announced house tax halved and water tax waived
पत्रकारो से वार्ता करते आप महापौर प्रत्याशी राजकुमार व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने अलीगढ़ नगर निगम से महापौर पद के लिए राजकुमार लोधी को अपना प्रत्याशी बनाया है। राजकुमार लौधी ने टिकट मिलने के बाद अपनी प्राथमिकताओं में हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ करने की बात कही। आप अलीगढ़ नगर निगम के 50 से 60 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

विज्ञापन


आप से नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशी राजकुमार लोधी ने कहा कि हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ के मुद्दे पर पार्टी चुनाव लड़ रही है। शुक्रवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजकुमार ने कहा कि उनकी पांच प्राथमिकताएं हैं। इनमें नगर निगम में भ्रष्टाचार को खत्म करना, टूटी सड़कों को दुरुस्त करना, पथ प्रकाश सुचारु करना, गृहकर और जल कर को खत्म और आधा करना शामिल है। 
विज्ञापन


जिला प्रभारी अशोक कमांडो ने कहा कि पार्टी नगर निगम के 50 से 60 वार्डों में पार्षद पद पर प्रत्याशी उतारेगी। राजकुमार लोधी को समाजसेवा करने के नाम पर टिकट मिला। बाकी दावेदार से उन्हें बेहतर माना गया। चुनाव में महानगर कार्यकारिणी भंग से पार्टी के नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता काम करते हैं। जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता डोर टू डोर अभियान चलाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनिका थापर, जिला महासचिव दीपक चौधरी, नीरज छौंकर, कल्याण सिंह, संतोष आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed