फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AAP made Rajkumar Lodhi the mayor candidate from Aligarh

UP Nagar Nikay Chunav 2023: आप ने राजकुमार लोधी को बनाया अलीगढ़ से महापौर प्रत्याशी, एक साल पहले भाजपा से आए

Thu, 13 Apr 2023 07:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 07:39 PM IST
सार

आप के यूपी प्रभारी नेता संजय सिंह के ट्विटर हैंडल से यूपी नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इसमें अलीगढ़ के नगर निगम के लिए राजकुमार को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

विज्ञापन
AAP made Rajkumar Lodhi the mayor candidate from Aligarh
अलीगढ़ आप महापौर प्रत्याशी राजकुमार लोधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने अलीगढ़ समेत छह नगर निगम के महापौर, 97 नगर पंचायत और 40 नगर पालिका परिषद के चैयरमेन पद की लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अलीगढ़ नगर निगम से राजकुमार लोधी को महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। नगर निकाय चुनाव के लिए अलीगढ़ में प्रत्याशी घोषित करने में आप ने बाजी मार ली है। इनकी घोषणा के बाद अन्य पार्टियों में हलचल शुरु हो गई है।

विज्ञापन


आप के यूपी प्रभारी नेता संजय सिंह के ट्विटर हैंडल से यूपी नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। इसमें अलीगढ़ के नगर निगम के लिए राजकुमार को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया गया है। इंटर तक पढ़े सैनेटरी व्यवसायी राजकुमार एक साल पहले ही भाजपा से आम आदमी पार्टी में आए। वह 15 साल तक भाजपा में रहे। वह आप में अलीगढ़ के महानगर उपाध्यक्ष का पद संभाले हुए हैं। वह अमांपुर के रहने वाले हैं, इनके बड़े भाई कृपाशंकर ब्लॉक प्रमुख रहे। राजकुमार के एक बेटा-एक बेटी है और उनकी पत्नी गृहणी हैं। 
विज्ञापन


आप महापौर प्रत्याशी राजकुमार ने अमर उजाला को बताया कि प्रत्याशी बनाने के लिए पार्टी का शुक्रगुजार हूं। महापौर चुनने पर भृष्टाचार के खिलाफ कार्य करूंगा। साथ ही शिक्षा पर भी काम किया जाएगा। आप का प्रत्याशी घोषित होने के बाद अन्य पार्टियों में हलचल पैदा हो गई। जल्दी ही भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस अपने प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed