फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aam Aadmi Party and Praspa came first time in Panchayat elections

पंचायत चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी व प्रसपा मैदान में

Tue, 20 Apr 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party and Praspa came first time in Panchayat elections
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), आम आदमी पार्टी (एएपी) व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) निर्णायक भूमिका निभा सकती है। पंचायत चुनाव में पहली बार एएपी व प्रसपा ने समर्थित प्रत्याशी उतारे हैं। रालोद ने 25, एएपी ने 14 व प्रसपा ने 10 समर्थित प्रत्याशी उतारकर चुनाव को रोचक बना दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की कुल 47 सीटें हैं। इसलिए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में इन पार्टियों की निर्णायक भूमिका हो सकती है। प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को समर्थन देने को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को समर्थन दे सकते हैं। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कहा कि रालोद किसी भी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को समर्थन नहीं करेगा, बल्कि स्वयं अध्यक्ष पद पर दावेदारी करेगा। एएपी के जिलाध्यक्ष परवेज अली खान ने कहा कि नतीजे आने के बाद समर्थन देने पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed