फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aadhar will be first identified in RTO office, then work will be completed

अलीगढ़ः आरटीओ दफ्तर में पहले आधार की होगी पहचान, तब पूरे होंगे काम

Sun, 17 Apr 2022 12:19 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर में विभिन्न काम से पहुंचने वाले आवेदकों को अब सोमवार से आधार की पहचान वाली प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद ही उनके विभिन्न काम पूरे होंगे। शासन स्तर से यह व्यवस्था सोमवार से लागू की जा रही है। इसके लिए आवेदक को पहले ओटीपी नंबर जाएगा। ओटीपी नंबर दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। सेकेंडों की इस प्रक्रिया को दलालों की सक्रियता को खत्म करने वाला बताया जा रहा है। 
विज्ञापन





ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी स्थानांतरण, गाड़ी का समय बढ़वाने, व्यावसायिक वाहनों के टैक्स जमा करने, टैक्स में संशोधन कराने, वाहनों की फिटनेस या अन्य किसी काम से आरटीओ आने वाले लोगों को आवेदन के समय आधार ओटीपी भेजा जाएगा। आधार कार्ड की पहचान होने के बाद ही उनके काम आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन





बताया जा रहा है कि यह काम सेकेंडों में हो जाया करेगा, लेकिन इसमें मूल आवेदकों की पहचान हो जाएगी। इसके आधार पर उनके आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। ओटीपी दर्ज कराए बिना कोई भी फाइल ऑनलाइन आगे बढ़ेगी ही नहीं। बताया जा रहा है कि विभिन्न कामों में दलालों की सक्रियता अभी भी रहती है। इसीलिए आधार कार्ड प्रमाणित होने से साफ हो जाएगा कि मूल आवेदक ही आवेदन कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




--
सोमवार से आधार प्रमाणीकरण लागू हो जाएगा। इसमें व्यवस्था की गई है कि किसी भी काम से अगर कोई आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर रहा है तो पहले उसके आधारकार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, जिसके दर्ज होने के बाद ही उसकी फाइल आगे बढ़ेगी। 
- रंजीत सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed