फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aaaa

प्रवासी श्रमिक बने जिला प्रशासन के लिए चुनौती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
aaaa
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलीगढ़। प्रवासी मजदूर जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गए हैं। प्रशासन पर जहां एक ओर इन्हें रोजगार देकर स्वावलंबी बनाने का दबाव है तो दूसरी ओर अपने साथ कोरोना संक्रमण लाए श्रमिकों की पहचान मुश्किल हो रही है। विशेष रूप से महाराष्ट्र और गुजरात के श्रमिक प्रशासन के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं। समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय कर हर एक संदिग्ध श्रमिक का कोरोना परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। मार्च से अब तक जिले में करीब 8393 प्रवासी श्रमिक पैदल, बस एवं ट्रेनों से आए हैं। इनमें महाराष्ट्र गुजरात और पंजाब से आये करीब 4680 श्रमिक शामिल है। मंगलवार को भी करीब 800 श्रमिक ट्रेन से आए हैं, इनमें 200 लोग अलीगढ़ के हैं। रोजाना आ रहे इन श्रमिकों से जनपद में कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा है। गत दिवस ही गभाना में दो तथा तहसील में 2 श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि समस्या से निपटने के लिए इन सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है और संदिग्ध मरीजों का कोरोना परीक्षण कराया जा रहा है। महाराष्ट्र और गुजरात से सबसे अधिक श्रमिक कोल, गभाना और इगलास में आए हैं। इनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य टीमे लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक बने 4100 प्रवासी श्रमिकों के जॉब कार्ड अलीगढ़। प्रवासी श्रमिकों को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें मनरेगा में काम दिया जा रहा है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जॉब कार्ड बनाए जा रहे है। अब तक 4100 श्रमिकों के जॉब कार्ड बन चुके हैं।
विलुप्त नदियों को पुनर्जीवित करने में लगाए श्रमिक अलीगढ़। प्रवासी श्रमिकों को जनपद में विलुप्त 6 नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए चल रहे खुदाई कार्य में लगाया जा रहा है। इसके अलावा इस सीजन में खुदने वाले 200 नए तालाबों का निर्माण भी इन श्रमिकों के जरिए कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed