{"_id":"68b6e0b21609c85c69035b98","slug":"a-youth-from-gangiri-committed-suicide-by-hanging-in-noida-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: गंगीरी के युवक ने नोएडा में फंदा लगाकर की खुदकुशी, परिजन ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: गंगीरी के युवक ने नोएडा में फंदा लगाकर की खुदकुशी, परिजन ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप
Tue, 02 Sep 2025 05:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 02 Sep 2025 05:49 PM IST
सार
दो बहनों का इकलौता भाई कृष्ण कुमार नोएडा में नौकरी करता था। वहां पर उसका शव उसके कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला। उसने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक कृष्ण कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में गंगीरी के नगला हिमाचल निवासी 20 वर्षीय कृष्ण कुमार ने नोएडा में अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में खुदकुशी कर ली। वह वहां सूरजपुर थाना अंतर्गत एक कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार दो बहनों का इकलौता भाई था। वह नोएडा में रहकर नौकरी करता था। 1 सितंबर की सुबह परिवार वालों को सूचना मिली कि कृष्ण कुमार ने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर सूरजपुर पहुंचे परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाना सूरजपुर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने कृष्ण कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शव को परिवार वालों के लिए सोंप दिया। परिवार वालों ने 1 सितंबर की देर शाम शव को गांव लाकर अतिंम संस्कार कर दिया। कृष्ण कुमार की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन