{"_id":"6916450cfca92731e9000cd7","slug":"a-young-woman-was-shot-and-injured-in-suspicious-circumstances-in-gangiri-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-101729-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गंगीरी में युवती संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गंगीरी में युवती संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कनोबी में बुधवार की शाम एक युवती संदिग्ध रूप से गोली लगने से घायल हो गई। गोली युवती के पेट में लगी है, उसे मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव कनोबी बेबी (18) पुत्री राजेंद्र सिंह को गोली लगने के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे वह अपने घर के पीछे बने घेर पर गई थी, जहां अचानक कहीं से गोली चलने से बेबी घायल हो गई, गोली उसके पेट में लगी और वह जमीन पर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर आए परिजन उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी छर्रा ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवती का उपचार चल रहा है।परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि गोली आखिर आई कहां से। जांच अधिकारी ओमदत्त मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
युवती को संदिग्ध हालात में गोली लगी है, परिजनों ने भी घटना की जानकारी बुधवार को पुलिस को दी है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।- धनंजय सिंह सीओ छर्रा