{"_id":"691f848c0a4609b63c0e98d7","slug":"a-young-woman-on-her-way-to-a-wedding-ceremony-died-after-being-hit-by-a-car-aligarh-news-c-105-1-sali1005-102506-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शादी समारोह में जा रही युवती की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शादी समारोह में जा रही युवती की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास बृहस्पतिवार की शाम शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक युवती की सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। युवती के बैग से मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान हो सकी।
युवती चंडौस क्षेत्र के गांव रामनगर में बूआ की बेटी की 23 नबंवर को शादी में शामिल होने के लिए आ रही थी। पुलिस के जवां क्षेत्र के औरिहा सुमेरा दरियापुर निवासी डाॅली (23) पुत्री जयप्रकाश नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। परिजनों के मुताबिक वह 23 नवंबर को बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए चंडौस के गांव रामनगर जा रही थी। शाम करीब 6:00 बजे वह नोएडा से किसी वाहन से आई थी, दौरऊ मोड पर उतरकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह दूर तक घिसटती चली गई।
राहगीरों ने सूचना देकर टोल प्लाजा की एंबुलेंस को बुलाया और उसे कस्बे के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के पास मिले आधार कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हो सकी। सूचना पर परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। डाॅली तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और परिवार का सहारा थी। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि युवती के शव को मोर्चरी पर भिजवा दिया है।