{"_id":"6922df79f97e09dd7704d65c","slug":"a-young-woman-fed-up-with-illness-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बीमारी से तंग युवती ने फंदे पर लटकर दी जान, कुछ दिनों से तनाव में रहती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बीमारी से तंग युवती ने फंदे पर लटकर दी जान, कुछ दिनों से तनाव में रहती थी
Sun, 23 Nov 2025 03:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:48 PM IST
सार
गुड़िया काफी समय से बीमारी से जूझ रही थी, लगातार तबीयत खराब रहने से वह तनाव में रहने लगी थी। परिजन उसे इलाज के लिए कई जगह ले गए, लेकिन राहत न मिलने से वह मानसिक रूप से टूट गई थी।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के जलालपुर चौकी क्षेत्र में 22 नवंबर को एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक युवती काफी समय से बीमारी से परेशान रहने के कारण तनाव में चल रही थी।
विज्ञापन
रोरावर के जलालपुर निवासी संतोष ने बताया कि उनकी बेटी गुड़िया (22) काफी समय से बीमारी से जूझ रही थी, लगातार तबीयत खराब रहने से वह तनाव में रहने लगी थी। परिजन उसे इलाज के लिए कई जगह ले गए, लेकिन राहत न मिलने से वह मानसिक रूप से टूट गई थी। किसी से अपनी परेशानियों के बारे में खुलकर बात भी नहीं की, लेकिन कुछ दिनों से वह बेहद उदास रहती थी। 22 नवंबर को घर के अन्दर कमरे से कोई आवाज न आने पर परिजन पहुंचे तो गुड़िया को पंखे पर फांसी के फंदे पर झूलता देखा।
विज्ञापन
परिजनों की चीख-पुकार पर आसपास के लोग भी आग गए और युवती को फंदे से उतारकर उसे जेएन मेडिकल काॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर रोरावर थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नही मिली है, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन