फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man who went to Saharanpur for a job died of a heart attack

Aligarh News: नौकरी के लिए सहारनपुर गए युवक की हार्टअटैक से मौत

Wed, 26 Mar 2025 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 26 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to Saharanpur for a job died of a heart attack
इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद नौकरी की तलाश में सहारनपुर गए खैर के गांव वाजिदपुर निवासी 18 वर्षीय युवक की वहीं पर हार्टअटैक से मौत हो गई। सोमवार रात करीब 11 बजे हुई घटना के बाद मंगलवार को शव आने पर गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। युवक की अचानक मौत होने से परिवार में रोना बिलखना मचा है।
विज्ञापन




वाजिदपुर निवासी मनोज (18) पुत्र उदित नागर 12वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार परीक्षा देने के बाद वह जल्द ही नौकरी करना चाहता था। इसीलिए नौकरी की तलाश में बीते रविवार को सहारनपुर गया था। सहारनपुर से वापस लौटते समय सोमवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसका सिर चकराने लगा। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर वह अचेत होकर गिर गया। अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन




पुलिस उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल सहारनपुर पहुंची। उसके खैर निवासी परिजनों को सूचना दी गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की मौत हार्टअटैक से होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर सहारनपुर पहुंचे परिजन उसका शव लेकर मंगलवार को गांव लौटे। दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृत युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। असमय हुई युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed