फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder of a young man who returned after making a trial date

Aligarh News: मुकदमे की तारीख कर लौटे युवक की हत्या, शव हैवतपुर मार्ग पर फेंका

Wed, 12 Feb 2025 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Wed, 12 Feb 2025 01:31 AM IST
सार

श्यामवीर सिंह मथुरा के थाना बल्देव क्षेत्र में ननिहाल है। वहां पूर्व में उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। वह नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और 10 फरवरी को नोएडा से इस मुकदमे की तारीख पर मथुरा गया था।

विज्ञापन
Murder of a young man who returned after making a trial date
मृतक श्यामवीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्राम कैमावली निवासी श्यामवीर सिंह (21) पुत्र तेजपाल सिंह की 10 फरवरी रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव हस्तपुर-चंद्रफरी रजबाहे पर हैवतपुर मार्ग के पास फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसे दो गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


श्यामवीर सिंह मथुरा के थाना बल्देव क्षेत्र में ननिहाल है। वहां पूर्व में उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। वह नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और 10 फरवरी को नोएडा से इस मुकदमे की तारीख पर मथुरा गया था। वापसी में शाम करीब आठ बजे उसने राया के समीप किसी ढाबे पर खाना खाया और वहीं से नोएडा में साथ में नौकरी करने वाले अपने एक साथी व्हाट्स एप कॉल कर बातचीत की। रात करीब आठ बजे उसकी दिनेश निवासी कैमावली से बात हुई और उसने बताया कि वह इगलास में है और गांव न आकर सीधे नोएडा जा रहा है।
विज्ञापन


11 फरवरी सुबह उसका शव हस्तपुर-चंदरफरी से हैबतपुर को जाने वाले संपर्क मार्ग के पास मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि उसे दो गोली मारी गई थीं, एक गोली पीछे से मारी गई, जो शरीर के पार हो गई। दूसरी गोली सामने से छाती में मारी गई, जो उसकी शरीर में फंस गई थी। 11 फरवरी शव को शाम पांच बजे गांव पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव में लाया गया। जिला पंचायत सदस्य चौधरी जयवीर सिंह ने बताया कि जोधपुर राजस्थान से उसके बड़े भाई ओमवीर के आने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। ओमवीर वहां एक पेस्टीसाइड कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक की ननिहाल मथुरा जनपद के थाना बल्देव के गांव हथकौली में है। किशोरवय उम्र में वहीं पर पॉक्सो एक्ट में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मुकदमे की तारीख किशोर न्यायालय में कर लौट रहा था। सीओ वरुण सिंह ने बताया कि 11 फरवरी सुबह करीब 07:30 बजे कैमावली के श्यामवीर का शव मिला है। उसके खिलाफ मथुरा में दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज था। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed