फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man was shot in Khair's Laxmangarhi

Aligarh News: खैर के लक्ष्मणगढ़ी में युवक को लगी गोली

Sun, 02 Mar 2025 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot in Khair's Laxmangarhi
कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मणगढ़ी में दो पक्षों में मारपीट के बाद एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली उसके पेट में लगी। घायल अभिषेक उर्फ मोंटी पुत्र रामअवतार को परिजनों द्वारा खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




अभिषेक के परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुबह वह गांव के बाहर स्थित चक्की से आटा लेने गया था। वहां पहले से ही मौजूद गांव के दो युवकों ने उसको पीट दिया। घर लौटते वक्त रास्ते में एक तीसरे युवक के साथ मिलकर उन्होंने दोबारा उसको पीटा। आरोप है कि इसी तीसरे युवक ने अभिषेक को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन




इधर, गांव में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग एक बाहरी महिला से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसी बात को लेकर उक्त दोनों पक्षों में पुनः झगड़ा होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों अभिषेक किसी लड़की को लेकर गांव आया था। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था, इसी मामले में विरोध करने वालों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ खैर वरुण कुमार सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। किसी भी पक्ष की तरफ से खैर कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed