{"_id":"68ec131c8f030396f20fbbc6","slug":"a-young-man-sitting-near-a-tea-stall-was-shot-at-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-101328-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चाय के खोखे के पास बैठे युवक पर फायर झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चाय के खोखे के पास बैठे युवक पर फायर झोंका
Mon, 13 Oct 2025 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
लोधा निवासी अनुराग उपाध्याय पर शनिवार देर रात रोरावर थाना क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे स्थित एक चाय के खोखे के पास हमलावर फायर झोंककर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात करीब 1:10 बजे एक खोखे के पास वह बैठे थे तभी थाना गभाना के गांव मढ़की निवासी अतुल अपने साथ गौरव सैनी, अभय आदि के साथ आया। गाली देते हुए अतुल ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली सिर के पास से निकल गई। अन्य आरोपियों ने भी कई बार फायर किए और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि कुछ वर्ष पहले उसके पिता की हत्या हुई थी। रोरावर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।