{"_id":"685efe4610bb6a440c0852b0","slug":"a-young-man-got-stuck-to-the-fan-in-the-pandal-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102775-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भंडारे के पंडाल में पंखे में करंट से चिपका युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भंडारे के पंडाल में पंखे में करंट से चिपका युवक, मौत
Sat, 28 Jun 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
अतरौली कोतवाली के गांव सिमथला में बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे भंडारे के पंडाल में एक युवक पंखे में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौत हो गई।
गांव सिमथला में भागवत कथा चल रही थी। कथा के विश्राम पर बृहस्पतिवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे वाले पंडाल में पंखे लगाए गए थे। भंडारा समाप्त होने के बाद रात में वहां पर डीजे बज रहा था। एक ओर भंडारे में प्रसाद बनाने वाले कारीगरों को प्रसाद बांधा जा रहा था, दूसरी ओर डीजे पर कुछ बच्चे-युवक डांस कर रहे थे। भगवान दास उर्फ फौजी (23) पुत्र मदनपाल भी डीजे पर डांस कर रहा था।
बताते हैं कि डांस करते हुए गर्मी लगने और पसीना निकलने पर वह पास ही पड़ी कुर्सी पर बैठ गया। वहां लगे पंखे को अपनी ओर करने के लिए जैसे ही पंखे पर हाथ लगाया तभी करंट की वजह से उसमें चिपक गया। करीब दो-तीन मिनट बाद डीजे पर गाना बदलने के लिए डीजे वाला उधर गया तब उसकी भगवान दास पर पड़ी। उसके शरीर से धुआं निकल रहा था। उसने शोर मचाते हुए तत्काल पंखे का तार हटाया।
विज्ञापन
खबर पाकर परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। तत्काल परिजन व ग्रामीण उसे अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भगवान दास दाे भाइयों में बड़ा था। उससे बड़ी तीन और छोटी एक बहन है। उसकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य केपी मिस्त्री सहित अन्य लोगों ने उसके घर पहुंचकर परिजन को सांत्वना दी।