{"_id":"68accfd6e61f3ea8c50c4033","slug":"a-young-man-fired-at-a-patrolling-police-inspector-the-bullet-hit-his-bike-aligarh-news-c-2-1-gur1003-770221-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गश्त कर रहे दरोगा पर युवक ने झोंका फायर, बाइक में लगी गोली, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गश्त कर रहे दरोगा पर युवक ने झोंका फायर, बाइक में लगी गोली, मुकदमा दर्ज
Tue, 26 Aug 2025 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:34 AM IST
सार
घटना के संबंध में गांव के लोगों का कहना है कि घटना के बाद थाना पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। आरोप है कि पुलिस ने परिजनों के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक की बाइक में लगी गोली का निशान
- फोटो : संवाद
विस्तार
पिसावा क्षेत्र के गांव जलोखरी में 24 अगस्त की रात गश्त करने पहुंचे दरोगा पर एक युवक ने फायर झोंक दिया। गोली उनकी बाइक में लगी और वह बच गए। घटना के बाद थाने से पुलिस बल गांव में पहुंचा और आरोपी की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार ने बताया कि पिसावा कोतवाली के उपनिरीक्षक गौरव कुमार बाइक से रात करीब नौ अपने क्षेत्र के गांव जलोखरी में गश्त करने गए थे। इस दौरान गांव के भीष्मपाल उर्फ विकास ने उनकी बाइक को रोक लिया और उन पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
इस प्रकरण में आरोपी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इंटेलीजेंस विंग और स्थानीय पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ थाने पर एक मुकदमा दर्ज था, इसमें आरोपी नाम निकालने के लिए दरोगा पर दबाव बना रहा था। दरोगा ने उस मामले में चार्जशीट लगा दी थी। इसी रंजिश में दरोगा पर फायर किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
आरोपी के घर में तोड़फोड़ का आरोप
दूसरी ओर घटना के संबंध में गांव के लोगों का कहना है कि घटना के बाद थाना पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। आरोप है कि पुलिस ने परिजनों के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक की मां पूर्व में प्रधान भी रही हैं।
जिस युवक ने फायर किया है, उसके खिलाफ थाने पर एक मुकदमा दर्ज है और पुलिस ने उसमें चार्जशीट लगा दी है। परिजनों का कहना है कि उनका आरोपी से कोई संबंध नहीं है, वह उनसे अलग रहता है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।-अमृत जैन, एसपी देहात