{"_id":"69373825cd8f378bd80e658d","slug":"a-young-man-drowned-in-the-yamuna-after-the-funeral-of-an-elderly-man-aligarh-news-c-2-1-ald1025-856554-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद यमुना में डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद यमुना में डूबा युवक
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव मिलिक फतेहपुर में सोमवार की दोपहर को बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद यमुना नदी में हाथ-पैर धोते वक्त एक युवक डूब गया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के साथ बचाव दल के सदस्य उसकी तलाश में जुटे थे।
मिलिक फतेहपुर निवासी बुजुर्ग छिद्दी सिंह (85) का रविवार को निधन हो गया था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव के निकट यमुना नदी के पास ले गए। अंतिम संस्कार बाद ग्रामीण यमुना में स्नान और कुल्ला करने लगे। इसी दौरान गांव का 35 वर्षीय संजय उर्फ श्रीपाल यमुना में डूब गया। जानकारी होने परिजनों सहित पुलिस, दमकल की टीम,गोताखोर पहुंच गए। देर शाम तक तलाश जारी थी, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। युवक का सुराग न लगने से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्या रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अरुन कुमार ने बताया है कि युवक की तलाश की जा रही है, शाम सात बजे तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।