{"_id":"648e0bc9c7fa9c3755026a97","slug":"a-young-man-died-while-extracting-a-tractor-stuck-in-the-field-aligarh-news-c-2-1-144564-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालते समय युवक की मौत, नीचे दब गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालते समय युवक की मौत, नीचे दब गया था
Sun, 18 Jun 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:08 AM IST
सार
एक किसान के खेत में हैरो से जुताई कर रहे थे।खेत में पानी होने के ट्रैक्टर फंस गया। इस पर काले ने अपने मौसेरे भाई 28 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र कालीचरन को ट्रैक्टर निकालने के लिए अपने ट्रैक्टर सहित बुलाया।
विज्ञापन
गांव सांकरा में इसी ट्रैक्टर के बीच में दबकर विनोद की मौत हुई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार की दोपहर गांव सांकरा में खेत मेें जुताई करते समय फंस गए ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश कर रहा युवक ट्रैक्टर के नीचे दबकर हैरो में फंस गया। इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकरा निवासी काले पुत्र लक्ष्मन सिंह शनिवार को दोपहर करीब दो बजे गांव के एक किसान के खेत में हैरो से जुताई कर रहे थे।खेत में पानी होने के ट्रैक्टर फंस गया। इस पर काले ने अपने मौसेरे भाई 28 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र कालीचरन को ट्रैक्टर निकालने के लिए अपने ट्रैक्टर सहित बुलाया। विनोद ने पहले अपने ट्रैक्टर से काले के ट्रैक्टर को निकालने का बहुत प्रयास किया। न निकलने पर काले के ट्रैक्टर पर बैठ गया और हैरो को निकाल दिया। इसके बाद ट्रैक्टर की रेस बढ़ाकर झटके से निकालना चाहा।
विज्ञापन
इस पर ट्रैक्टर आगे से उठकर पीछे की ओर पलट गया। इससे विनोद ट्रैक्टर के नीचे दबते हुए हैरों में फंस गया। वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल ही उसे ट्रैक्टर के नीचे बाहर निकाला। परिवार वाले छर्रा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान दिनेश यादव के समझाने पर परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। वह अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र एक पुत्री को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन