{"_id":"68ae2313693eedb9e3071711","slug":"a-young-man-died-under-suspicious-circumstances-after-a-fight-with-his-brothers-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-101165-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाइयों से झगड़े के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाइयों से झगड़े के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव ल्हौसरा विसावन में सोमवार रात भाइयों के बीच हुए झगड़े केे बाद बड़ेे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव के कालू (27) के परिजनों ने बताया कि उसको तबीयत खराब होने पर मंगलवार सुबह जिला अस्पताल ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित करने पर घर लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि ग्रामीणों का आरोप था कि रात को मोबाइल चार्जर को लेकर भाइयों के बीच मारपीट हो गई थी, जिसके बाद कालूू की तबीयत बिगड़ गई थी।
घटना के संबंध में थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है मृतक कालू काफी दिन से बीमार भी चल रहा था, उपचार को ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सोमवार रात को तीनों भाइयों में शराब पीकर झगड़ा भी हुआ था, लेकिन थाने पर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।