{"_id":"60a6ae818ebc3e34fe05dc74","slug":"a-young-man-died-by-sticking-to-the-broken-lt-line-city-office-news-ali2635527125","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पड़ी एलटी लाइन से चिपककर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पड़ी एलटी लाइन से चिपककर युवक की मौत
विज्ञापन
महानगर से सटे जीटी रोड स्थित बौनेर बिजलीघर के पीछे अपने खेतों पर करेला तोड़ने गए युवक की टूटी पड़ी एलटी लाइन में आ रहे करंट से चिपककर मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह-सुबह हुई इस दुर्घटना की खबर पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया है। वहीं बिजली टीम के खिलाफ मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नगला माली निवासी 18 वर्षीय अभय कुमार पुत्र मान पाल सिंह सुबह अपने खेत पर मजदूरों के साथ करेला तोड़ने गया था। इसी दौरान खेत में अंदर जाते ही कई दिन से जमीन पर टूटे पड़े विद्युत तार पर पैर पड़ गया। युवक करंट से चिपक गया और कुछ देर तड़फने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में परिजन व पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर युवक को खेत से उठाकर जिला अस्पताल भेजा, मगर उसे मृत घोषित कर दिया। युवक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था और इंटर की पढ़ाई कर रहा था। गांधीपार्क पुलिस के अनुसार मामले में युवक के पिता की तहरीर पर इलाके के जेई, एसडीओ व अन्य स्टाफ पर दुर्घटना की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में आरोप है कि टूटे तार को लेकर कई बार आरोपियों से शिकायत की गई। मगर किसी ने नहीं सुना और उनके बेटे की मौत हो गई।