फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man died after being hit by a train, murder charges filed

Aligarh News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 15 Jan 2025 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train, murder charges filed
रोरावर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर-भीमपुर के पास रेलवे लाइन पर मंगलवार शाम सात बजे के करीब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कट कर मौत हो गई। इस हादसे की सूचना रेलवे सुपरवाइजर सुखराम ने कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया। जेब में रखे मोबाइल की घंटी बजने से उसकी पहचान हुई। मृतक के भाई ने प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




भाई जावेद ने बताया कि इगलास थाना क्षेत्र के गांव नगला डागुर निवासी इदरीश (22) पुत्र सुल्तान का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है। वह छह भाई और दो बहनों में पांचवें नंबर पर था। अविवाहित था और गांव छोड़कर रोरावर थाना क्षेत्र के नींवरी में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। एसओ रोरावर ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed