फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man died after being hit by a train

Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की माैत

Sat, 14 Dec 2024 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train
ढबारसी (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में फेरी लगाकर चप्पल और कंबल बेचने के बहाने घर में घुसे कुछ लोगों ने महिला को जहरखुरानी का शिकार बना लिया। महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर आरोपी साढ़े छह हजार की नकदी लेकर भाग गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
ढबारसी निवासी जीनत पत्नी फुरकान ने बताया कि वह बुधवार दोपहर देवरानी के साथ घर पर थी। इसी दौरान दो लोग कंबल बेचने की आवाज लगाते घर में घुस गए और कंबल दिखाते हुए उसे खरीदने का दबाव बनाने लगे। महिला ने कंबल खरीदने से मना कर दिया। इसके बाद उनका तीसरा साथी चप्पल बेचता हुआ घर में पहुंच गया। जैसे ही महिला ने चप्पल खरीदने के पैसे देने का प्रयास किया। उसी वक्त आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह आरोपी महिला के पर्स में रखे छह हजार रुपये लेकर भाग गया। पीड़ित महिला की देवरानी भी कुछ नहीं समझ पाई। पुलिस को सूचना दे दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि गांव में कपड़े व अन्य सामान की फेरी करने वाले को घर में ना घुसने दें। जो खरीदना है घर के बाहर से ही खरीदें। उनकी गतिविधि पर नजर रखें। ऐसे लोग बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed