{"_id":"689e466475251ee63d058022","slug":"a-woman-suffering-from-diarrhea-died-22-more-new-patients-found-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102949-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डायरिया पीड़ित महिला की मौत, 22 और नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डायरिया पीड़ित महिला की मौत, 22 और नए मरीज मिले
विज्ञापन
नगर में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित महिला की मौत हो गई। अब तक डायरिया से छह लोगों की मौत हो हुई है। 22 और नए मरीज मिलने से मरीजों की संख्या करीब 200 हो गई है। बृहस्पतिवार को 34 मरीजों को राहत मिलने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
मोहल्ला चौक गुरुदत्ता निवासी शारदा शर्मा पत्नी दाऊदयाल को शुक्रवार को डायरिया हुआ था। परिजन उन्हें 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में उन्हें पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती किया गया। बुधवार रात को अस्पताल में हालत अधिक बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। शारदा के निधन से कस्बा में शोक छा गया। वह भक्ति संगीत के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेतीं थीं।
100 शैया अस्पताल में बृहस्पतिवार को 14 नए मरीज पहुंचे, उन्हें भर्ती किया गया है। सीएचसी की टीम ने भानपाड़ा में कैंप लगाकर 27 लोगों का चेकअप किया, जिसमें आठ मरीज डायरिया पीड़ित मिले। कस्बे के समाजसेवियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों हालचाल जाना। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनेंद्र यादव ने बताया कि मरीजों को अब काफी लाभ हो रहा है। जल्द ही सभी स्वस्थ्य होंगे।
विज्ञापन
यह मिले नए रोगी
डब्बू निवासी टेड़ानीम, पवित्रा, विशाल, हनी, सौरभ निवासी भानपाड़ा, अंजू, अंशू, सहदेव, रोहित निवासी चौधरियान, कार्तिक मैमरान, कुसुम निवासी नगाइचपाड़ा, मोनू, रागिनी निवासी सरायवली डायरिया से पीडि़त मिले हैं।