फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A woman stood in front of a train after a fight with husband

Aligarh News: पति से झगड़ कर ट्रेन के आगे खड़ी हुई महिला, आरपीएफ कर्मियों ने किया कुछ ऐसा सब देखते रह गए

Sat, 06 Sep 2025 11:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 11:48 AM IST
सार

एक महिला रेलवे ट्रैक के सहारे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। सामने से ट्रेन आ रही थी। वह उसके आगे कूदने वाली थी, तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई।

विज्ञापन
A woman stood in front of a train after a fight with husband
महिला को ले जाती आरपीएफ महिलाकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

घर से परिजनों से झगड़कर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद कर जान देने पहुंची। महिला को आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता ने बचा लिया। महिला के परिजनों को सूचना देकर स्टेशन पर बुलाया गया है।  

विज्ञापन


घटनाक्रम 6 सितंबर सुबह करीब 10 बजे का है। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सीमा क्रासिंग की तरफ से एक महिला रेलवे ट्रैक के सहारे रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। सामने से ट्रेन आ रही थी। वह उसके आगे कूदने वाली थी, तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर उस पर पड़ गई।  उन्होंने बिना देरी किए महिला को ऐसा करने से रोक लिया। 
विज्ञापन


स्टेशन पर काफी भीड़ जमा हो गई। महिला को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई। सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह पति और परिजनों से झगड़ कर जान देने के लिए स्टेशन पर पहुंची थी। आरपीएफ पोस्ट कमांडर अमित कुमार सिंह ने बताया कि महिला जान देने की इरादे से स्टेशन पर पहुंची थी । पति और परिजनों को सूचना देकर स्टेशन पर बुलाया गया है। महिला को समझाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed