फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A woman set her own slum on fire after police raided

Aligarh: फिरोजाबाद पुलिस की दबिश पर महिला ने खुद झुग्गी में लगा दी आग, हुआ हंगामा, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 22 Feb 2026 11:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 11:30 AM IST
सार

महिला के खिलाफ अदालत से गैरजमानती वारंट जारी हैं। इन्हीं वारंटों के आधार पर फिरोजाबाद पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची। काफी प्रयास के बाद उसकी लोकेशन मिली। जैसे ही पुलिस ने घेरा उसने अपनी झुग्गी में आग लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
A woman set her own slum on fire after police raided
पुलिस के पहुंचते ही महिला ने लगाई अपनी झुग्गी में आग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में सासनी गेट क्षेत्र के आगरा रोड पर 21 फरवरी शाम उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब झुग्गी में रहने वाले परिवार की महिला को फिरोजाबाद पुलिस पकड़ने आई। खुद को घिरा देख महिला ने झुग्गी में आग लगा दी। हालांकि, आनन-फानन पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से आग बुझा ली। बाद में स्थानीय पुलिस के सहयोग से महिला को पकड़कर ले जाया गया।

विज्ञापन


फिरोजाबाद के दक्षिण थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के अनुसार सात माह पहले सासनी गेट के आगरा रोड बिजली घर के पास झुग्गी डालकर रह रहे परिवारों में शामिल महिला, उसके पति व भाई पर थाने में प्राथमिकी दर्ज है। इसमें वहां झुग्गी में रहने वाले परिवार की नाबालिग को फुसलाकर ले जाने, पॉक्सो, दुष्कर्म आदि के आरोप हैं। इस मामले में पूर्व में पुलिस महिला के पति व भाई को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


महिला के खिलाफ अदालत से गैरजमानती वारंट जारी हैं। इन्हीं वारंटों के आधार पर फिरोजाबाद पुलिस टीम शुक्रवार शाम उसे पकड़ने पहुंची। काफी प्रयास के बाद उसकी लोकेशन मिली। जैसे ही पुलिस ने घेरा उसने अपनी झुग्गी में आग लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। बाद में सासनी गेट पुलिस के सहयोग से टीम उसे पकड़कर फिरोजाबाद ले गई। शनिवार को उसे फिरोजाबाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल भेज दिया है। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार के अनुसार महिला ने खुद ही आग लगाई थी। जांच में इसकी पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed