फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A woman died after her car overturned due to a tire burst.

Aligarh News: टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार पलटी, महिला की मौत

Sun, 08 Mar 2026 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A woman died after her car overturned due to a tire burst.
रंजूपाल का फाइल फोटो। - फोटो : samvad
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना क्षेत्र में टायर फटने से कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना गभाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव औरंगाबाद कसेर निवासी ग्रीश कुमार वर्तमान में रामघाट रोड स्थित पीएसी के पास राज विहार में रहते हैं। शनिवार की दोपहर को कैब बुक करके वह पत्नी रंजूपाल (30) को दवा दिलाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। कार में दंपती के अलावा एक अज्ञात युवक व कार चालक भी था।गभाना क्षेत्र स्थित हाईवे के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए खुर्जा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने रंजूपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस के मुताबिक रंजूपाल दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed