{"_id":"68b0c3deac1a7ffdc10c5cd1","slug":"a-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101365-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फंदे पर लटक महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फंदे पर लटक महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन
सुमेरा दरियापुर में बृहस्पतिवार को एक महिला ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतका पूजा के मायके वालों ने छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोमवीर गिरी निवासी गांव इंदौरखेड़ा थाना डिबाई बुदंशहर ने बताया है कि उन्होंने अपने बेटी पूजा (25) की शादी लकी उर्फ गोलू पुत्र रवेंद्र गिरी निवासी दरियापुर के साथ 28 फरवरी 2019 में की थी। 30 नवंबर 2024 को लकी की हार्टअटैक से मौत हो गई। आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुराल वाले बेटी को प्रताडि़त करने लगे। अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। उससे मायके में रहने के लिए कहने लगे।
मायके वालों का कहना है कि पूजा की हत्या उसका शव फंदे पर लटकाया गया है। उनका कहना है कि बेटी फोन पर बताती थी कि देवरानी देवर उसे पीटते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 5 वर्षीय बेटा व तीन साल की बेटी का मां की मौत पर रो-रोकर बुरा हाल है। थाना पुलिस ने बताया है कि मृतका के पिता ने ससुर रवेंद्र गिरी, सास यशोदा, देवारीन सपना, देवर ललित, लक्ष्मण, चिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। ससुरालियों का कहना है कि पूजा ने खुदकुशी की है।