{"_id":"68b927b9580a5ad944058824","slug":"a-wall-collapsed-in-the-rain-a-child-got-buried-under-the-rubble-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गली में खेल रहा बालक, बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर हुआ घायल, मेडिकल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गली में खेल रहा बालक, बारिश में भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर हुआ घायल, मेडिकल में भर्ती
Thu, 04 Sep 2025 11:16 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:16 AM IST
सार
दो साल का बच्चा कार्तिक गली में खेल रहा था। बारिश में अचानक गली में एक दीवार गिर गई। बच्चा दीवार के मलबे में दब गया। बच्चे को मलबे से निकाल कर मेडिकल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गिरी दीवार
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत गांव रोहिना सिंहपुर में बारिश के चलते 3 सितंबर को एक पुराने मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। गली में खेल रहा दो वर्षीय बालक मलबा में दबकर घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बालक को मलबा हटाकर बाहर निकाला। परिजन ने बालक को मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रोहिना सिंहपुर निवासी राहुल पुत्र विजय कुमार दिल्ली में रहता है। जिसका गांव में पुराना मकान है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण राहुल के मकान की एक दीवार 3 सितंबर की सुबह 10 बजे भरभरा कर गली में ही गिर गई। उसी गली में बहादुर सिंह का दो वर्षीय बेटा कार्तिक खेल रहा था। बालक मलबे के नीचे दबकर गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन