फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A two-year-old girl collapses at a booth in a fight and stampede

मारपीट व भगदड़ में बूथ पर दो साल की बच्ची की गिरकर मौत

Fri, 30 Apr 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
A two-year-old girl collapses at a booth in a fight and stampede
थाना दादों के गांव नाह के बूथ में शाम करीब चार बजे मतदान के दौरान फर्जी वोट के नाम पर शुरू हुई मारपीट व उससे मची भगदड़ में एक युवती की गोद से उसकी दो माह की अबोध बेटी ईंटों की फर्श पर गिर गई। मौके पर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृत बच्ची के परिवार वालों ने एक प्रत्याशी के एजेंट पर धक्का देकर बच्ची को गिराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, थाना पुलिस का दावा है कि झगड़ा बूथ के बाहर हुआ है। तहरीर मिलने से थाना पुलिस ने इनकार किया है।
विज्ञापन

नगला जाटवान गांव की पूजा देवी पत्नी देवेंद्र सिंह शाम करीब चार बजे अपनी दो माह की बेटी क्रांति गोद में लेकर गांव नाह स्थित बूथ पर वोट डालने गई थीं। गांव का एक युवक वहां पर एक प्रत्याशी का एजेंट था। उसने पूजा का वोट फर्जी बताया। इसी पर बूथ में कहासुनी शुरू हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया जिससे भगदड़ मच गई। इसी भगदड़ में पूजा की गोद से उसकी अबोध बच्ची क्रांति नीचे ईंटों की फर्श पर गिर गई। गिरते ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा और उसके परिवार वाले मृत अबोध को लेकर थाने पहुंचे। गांव के निवासी एजेंट बने युवक के खिलाफ तहरीर दी। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि बूथ के अंदर कोई झगड़ा नहीं हुआ। बूथ के बाहर ही झगड़ा हुआ है। बच्ची की मौत कैसे हुई? यह जांच में पता चलेगा। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed