फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A teenager got burnt by the HT line coming from the roof and died

Aligarh: छत से कपड़े उतारने गया किशोर आया एचटी लाइन के चपेट में, झुलसा, हुई मौत

Sun, 07 Jul 2024 04:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 07 Jul 2024 04:20 AM IST
सार

करन छत पर सूख रहे कपड़े उतारने पहुंचे थे। उनकी छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन निकली है। डोरी पर टंगे कपड़े उतारने के दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गए। तार से छूते ही तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर परिजन भागकर छत पर पहुंचे तो करन बुरी तरह झुलस चुके थे।

विज्ञापन
A teenager got burnt by the HT line coming from the roof and died
मृतक करन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

6 जुलाई की शाम करीब चार बजे गांव नगला कदम में छत पर सूख रहे कपड़े उतारने के दौरान सोलह वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आ गया। इससे किशोर की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

विज्ञापन


ग्रामसभा गौमत के गांव नगला कदम निवासी 16 वर्षीय करन पुत्र मनीराम 6 जुलाई की शाम छत पर सूख रहे कपड़े उतारने पहुंचे थे। उनकी छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन निकली है। डोरी पर टंगे कपड़े उतारने के दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


तार से छूते ही तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर परिजन भागकर छत पर पहुंचे तो करन बुरी तरह झुलस चुके थे। करंट से उनके शरीर के कपड़े तक जल गए थे। वह पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से मां रमा देवी सहित बहनों का रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed